लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने लोकेन्द्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि अर्पित् की है।
यहां वैशाली नगर स्थित कालवी हाउस में शुक्रवार को स्व0 कालवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गौरतलब है कि करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्रसिंह कालवी का पिछले माह लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।