बाड़मेर | राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती जिले बाड़मेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों ने पानी के टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया है।
एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड करने के मामले का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।