नई दिल्ली | एशियाई खेलों का आज 9वां दिन है और भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन भी लगातार जारी है।
सोमवार को भले ही भारत की शुरूआत कांस्य पदक से हुई है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की ये जीत बेहद महत्वपूर्ण है। स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज दो पदक मिले है।
चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में आज स्पीड स्केटिंग में पहले भारतीय महिला टीम ने और उसके बाद इसी इवेंट में पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।
पहले महिला टीम ने जीता कांस्य फिर पुरूष टीम ने मारी बाजी