सिरोही। भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजस्थानी प्रवासी नेता राज के पुरोहित मुम्बई ने कहां की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लाखों प्रवासी कार्यकर्ता और मतदाता जोधपुर संभाग सहित राजस्थान पहुंच रहे हैं।
देश का आमजन सहित व्यापारी वर्ग विकास के साथ स्थिर सरकार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन कर रहा है। पुरोहित ने सिरोही में पत्रकारों से रूबरू होकर ये बात कही।
गुरुवार को सिरोही के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में प्रवासी नेता राज के पुरोहित ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा प्रवासी लोगों को विशेष वरीयता दी है और उनकी चिंता करते हैं। अपने व्यापार के सिलसिले में बाहर गए लोग अपने मूल वतन से जुड़े हुए हैं
उनका अपने गांव और समाज में भामाशाह के रूप में व्यापक प्रभाव है इसलिए इस बार भी बड़ी संख्या में प्रवासी लोग भाजपा को मदद करने के लिए राजस्थान पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से सभी प्रवासी भाइयों से अपील की गई है कि वे राजस्थान में चुनाव होने के तुरंत बाद अपने-अपने प्रदेश लौट जाए ताकि वहां के चुनाव में अपना योगदान दे सके।