उत्तरप्रदेश/मऊ | अखिलेश यादव गुरुवार को मऊ के घोसी पहुंचे। सपा प्रत्याशी राजीव राय के समर्थन में सभा करने पहुंचे। मौके पर पहुंचे यादव ने कहा लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। धूप में लोग यहां आए हैं। यह समर्थन यह बता रहा है कि इस बार बदलाव आने वाला है।
उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ देखकर विरोधी लड़खड़ाने लगे हैं। ऐसे लड़खड़ाए हैं कि उन्हें छड़ी भी नहीं बचा सकती है। अब तो लोग मंच से कुछ भी बोलने लगे है। लोग अनाब सनाब बोलने लगे हैं।






