कोटा | राजस्थान में एक ओर जहां मौसम विभाग मानसून की विदाई की घोषणा करने वाला है वहीं दूसरी ओर, मानसून जाने का नाम ही नहीं ले रहा है।
मानसूनी बादल पानी की बारिश करते-करते अब ओलों की बारिश पर उतर आए हैं। राजस्थान के कोटा जिले में तो इतनी तेज तूफानी बारिश हुई की दुकानों व घरों में लगे टीन-टप्पर उड़ गए।
कई जगहों पर तो बरसात के दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
फसलों से लहलहाते खेतों में पानी भर गया औ फसलों में जमकर नुकसान हुआ है। शनिवार को हुई इस बारिश से सोयाबीन व उड़द की फसलों में नुकसान की आशंका है।