मरुधर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम रजत 2024 का आयोजन राजस्थान सरकार मे मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिध्य में हुआ। कार्यक्रम में सेवाश्रम लालवाड़ा मठ गुजरात के रविशंकरणानंद महाराज व चुरा महंत हरिनाथ महाराज का पावन सानिध्य रहा। अध्यक्षता सरपंच चंद्रवीर सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती की वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में रक्षा एंड पार्टी ने हरियाणवी व प्राची ने पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा की प्रस्तुति देकर समा बांध लिया। छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, मौखिक व शिक्षा से ओत प्रोत नाटकों की प्रस्तुति दी l
