उदयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के दिन उदयपुर में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
शनिवार को जिले के झाड़ोल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आने के बाद से सनसनी फैली हुई है।
लेकिन 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन और मृतक के परिजनों में बात नहीं बन पाई है।
बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को वोटिंग के बाद फलासिया थाने के सोम गांव में देर रात भाजपा कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी।