thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा की मोदी सरकार में जनता के सपने हो रहें है साकार - सीपी जोशी 

thinQ360 thinQ360 15

जिन विषयों को जनसंघ के समय से उठाया गया, उन्हें जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार में पूरा होते देखा - सीपी जोशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कपासन विधानसभा में किया जनसंपर्क, लिया जनता का आशीर्वाद

HIGHLIGHTS

  1. 1 जिन विषयों को जनसंघ के समय से उठाया गया, उन्हें जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार में पूरा होते देखा - सीपी जोशी
  2. 2 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कपासन विधानसभा में किया जनसंपर्क, लिया जनता का आशीर्वाद
on the 45th foundation day of bjp state president cp joshi hoisted the flag in kapasan congratulated the workers
CP joshi

चित्तौड़गढ़, 6 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी सीपी जोशी ने भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कपासन में ताणा शक्ति केन्द्र पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कपासन विधानसभा क्षेत्र के ताणा, कानडखेड़ा, करजाली, चाकूड़ा, गुन्दली, आकोला, मुरला चौखड़ी, निलोद, पटोलिया, पारी, भुपालनगर, बबराणा, बूल, भोपालसागर, कांकरवा, फलासिया, उसरोल, कानाखेड़ा, जाश्मा, अनोपपुरा, मुंगाणा, दोवनी, धमाना और बामनिया में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनपर फूलों की बरसात कर जोरदार स्वागत किया। सीपी जोशी ने आमजन से आशीर्वाद लिया।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी का सदस्य होने की बधाई देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। अंत्योदय, राष्ट्रवाद, राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने सहित जिन विचारों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई थी उन पर चलते हुए मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के काठोर परिश्रम के कारण इतने कम समय में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत राजनैतिक संगठन बना, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

जिन विषयों को जनसंघ के समय से उठाया जा रहा था जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार में पूरा होते देखा। भाजपा की नीति, नीयत और मजबूत नेतृत्व के कारण जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे को मूर्तरूप देने का मन बना लिया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में जनता ने सपनों को पूरे होते देखा है, प्रदेश की जनता ने यह भी देखा कि किस प्रकार पूर्व की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई, पांच साल तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति की, जनहित के काम नहीं किए। कांग्रेस की रीति-नीति और कमजोर नेतृत्व के कारण विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के मजबूत नेतृत्व को चुना अब लोकसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर कमल खिलाने को आतुर है। भाजपा को सभी 25 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिले इसके लिए हमें बूथ के हर घर, हर मतदाता तक पहुंचना है और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम कहनी है। मतदान दिवस तक कम से कम तीन बार हर मतदाता के पास जाना है और राष्ट्र हित में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करना है और सुनिश्ति करना है कि चुनाव के दिन भाजपा का हर मतदाता बूथ तक पहुंचे। 

इस दौरान कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, आकोला मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला, भोपालसागर मंडल अध्यक्ष ओम मेनारिया, प्रधान हेमेन्द्र सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन की उपस्थिति रही।

टैग: rajasthan cp joshi bjp
शेयर करें: