सांचौर | राजस्थान के सांचौर जिले से एक दिल दहलाने और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते दो मंजिल से सड़क पर जा गिरी।
लेकिन अब इसे चमत्कार कहे या बच्ची का भाग्य। उसे जरा भी चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद तो लोगों के मुंह से यही बात निकल रही है कि मारने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान।
ये पूरा मामला सांचौर के सब्जी मंडी के पास का बताया गया है। जिस बच्ची के साथ ये हादसा हुआ वह अशोक खत्री की डेढ़ साल की बेटी लावया है।