आबू | Brahma Kumaris: शुक्रवार का दिन एक ऐसे विवाह का साक्ष्यी बनने जा रहा है, जिसमें वर तो एक है, पर उसका विवाह एक, दो या तीन से नहीं बल्कि 450 वधुओं से एक साथ और एक ही मंडप में हो रहा।
इस अनोखे विवाह में 15 हजार घराती और बाराती शामिल हो रहे हैं।
चौंकिए मत, ये सच में हो रहा है। आज 450 युवतियां अपने शिव साजन से ब्याह रचाएंगी। 28 जून को सगाई हुई थी, आज विवाह का उत्सव हो रहा है।
इस अनोखे विवाह का स्थान होगा आबू रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारीज का मुख्यालय शांतिवन।
शांतिवन सहित पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारीज संस्थान (Brahma Kumaris Institute) का यह अब तक का सबसे बड़ा अलौकिक समर्पण समारोह का आयोजन है।

