thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

हमारा संविधान हमारा सम्मान पंच प्राण ई-शपथ समारोह में दिलाई शपथ-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ आयोजन

desk desk

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

HIGHLIGHTS

  1. 1 आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया।
our constitution our honor panch prana oath administered in e oath ceremony  organized under the aegis of district legal services authority
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
जयपुर | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
 
जयपुर के एडीआर सभागार में आयोजित हमारा संविधान हमारा सम्मान पंच प्राण ई-शपथ समारोह के दौरान जयपुर विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों एवं पैरालिगल वॉलंटियर्स को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। 
 
साथ ही आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया।
 
श्रीमती पल्लवी शर्मा ने इस मौके पर समारोह के प्रतिभागियों को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।  
शेयर करें: