thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्रिकेट

वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पहले एशिया कप खेलने टीम इंडिया आए पाकिस्तान 

desk desk 30
pakistan threatens our team will not go to india to play world cup 2023
IND vs PAK

नई दिल्ली | World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबले का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों को निराश हाथ लग सकती है। 

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ भारत में खेलने को लेकर पाकिस्तान की नौटंकी लगतार जारी है। कभी हां तो कभी ना, के बाद अब पाकिस्तान ने एक बार फिर से खेलने के लिए इनकार कर दिया है। 

अब पीसीबी और पाकिस्तान सरकार की ओर से विश्व कप 2023 में भारत की यात्रा नहीं करने की धमकी दी जा रही है। 

दरअसल, एशिया कप 2023 में टीम इंडिया के पाकिस्तान की धरती पर नहीं खेलने के फैसले के बाद से पाकिस्तान का दिमाग घुमा हुआ है। 

हालांकि इस मामले में एशियन क्रिकेट काउंसिल और फिर आईसीसी, दोनों की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मुंह की खानी पड़ी। 

पाकिस्तान के विरोध के बावजूद एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। 

पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान होने के बावजूद अपने घर पर सिर्फ चार मैच ही खेलेगा। बाकी के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

ऐसे में अब पाकिस्तान भी अपनी लाज बचाने के लिए भारत आने से इनकार करता दिख रहा है।

एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मेरे मंत्रालय के अंतर्गत आता है, यदि भारत अपने एशिया कप मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग करता है, तो हम भी भारत में अपने वर्ल्ड कप मैचों के लिए यही मांग करेंगे। 

आपको बता दें कि, शनिवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को भारत भेजने के फैसले से पहले हर तरह के निरीक्षण के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की थी।

मजारी ने कहा कि इस कमेटी की अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करेंगे और मैं उन 11 मंत्रियों में से हूं जो इसका हिस्सा हैं। 

हम अपनी सिफारिशें वजीर ए आला को देंगे, जो पीसीबी के संरक्षक प्रमुख भी हैं उनका निर्णय ही अंतिम होगा।

इसी के साथ मजारी ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भारत खेल को राजनीति बना रहा है। 

मुझे समझ नहीं आता कि भारत सरकार अपनी क्रिकेट टीम यहां क्यों नहीं भेजना चाहती। 

आईसीसी ने कहा- पाकिस्तान टीम आएगी भारत 

वहीं दूसरी ओर, आईसीसी का इस मामले में कहना है कि वर्ल्ड कप 2023 में भाग ले रही सभी टीमें अपने देश के नियम और कानूनों से बंधी हैं और हम इसका सम्मान भी करते हैं। 

लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 खेलने भारत जरूर आएगा। 

शेयर करें: