पाली:राजस्थान (Rajasthan) के पाली (Pali) जिले में 74 साल की एक बुजुर्ग महिला ने सुमेरपुर (Sumerpur) थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि मुकेश सिंह (Mukesh Singh) और परबत सिंह (Parbat Singh) नाम के दो आरोपियों ने चाय-चीनी देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाकर उसके साथ दरिंदगी की और जान से मारने की धमकी दी।
यह सनसनीखेज घटना पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 24 नवंबर 2025 की शाम को दो युवक उसके घर आए थे।
चाय-चीनी देने के बहाने हुई दरिंदगी
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 24 नवंबर की शाम को मुकेश सिंह और परबत सिंह नाम के दो व्यक्ति महिला के घर पहुंचे। उन्होंने पहले महिला से खाने-पीने की समस्या के बारे में पूछा और परेशान न होने को कहा।