पाली: पाली एसीबी (ACB) टीम ने रायपुर (Raipur) थाना क्षेत्र की पिपलिया कलां चौकी (Pipliya Kalan Chowki) के एएसआई (ASI) भगाराम (Bhagaram) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी के पिता के केस में एफआर लगाने के बदले दो लाख रुपए मांगे थे, बाद में सौदा एक लाख 21 हजार रुपए में तय हुआ था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पाली द्वितीय इकाई ने शुक्रवार को यह बड़ी कार्रवाई की। पिपलिया कलां चौकी प्रभारी एएसआई भगाराम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया।
आरोपी एएसआई भगाराम परिवादी पर उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने के नाम पर लगातार दबाव बना रहा था। इसी संबंध में एसीबी को एक गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी।