जयपुर | पश्चिमी राजस्थान के जल संकट को हल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वेस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (WRCP) की तैयारी शुरू कर दी है। यह परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) की तर्ज पर बनाई जा रही है, जिसमें पश्चिमी राजस्थान के जिलों को शामिल किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने विधानसभा में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि WRCP की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है और इसकी अंतरिम रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है।
विधायकों की मांग
विधानसभा में बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने सवाल उठाते हुए WRCP का काम जल्द शुरू करने की मांग की।
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को बजट घोषणा में माही को लूणी नदी से जोड़ने के लिए WRCP की डीपीआर बनाने के लिए मैसर्स वेपकॉस लिमिटेड को वर्क ऑर्डर दिया गया था।
इस परियोजना की फिजीबिलिटी रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए गए थे, जिसकी अंतरिम रिपोर्ट पेश कर दी गई है और इसका तकनीकी आकलन कराया जा रहा है।
thinQ360