पाली: पाली (Pali) में एनएसयूआई (NSUI) जिलाध्यक्ष विजय जोशी (Vijay Joshi) को निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक सरकारी कर्मचारी युवती ने रेप और 30 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। यह मामला औद्योगिक थाने (Industrial Police Station) में दर्ज हुआ था।
एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार को एक पत्र जारी कर विजय जोशी के निलंबन की जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि जोशी के खिलाफ गंभीर प्रवृत्ति का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने तय अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया।
स्पष्टीकरण न देने पर हुई कार्रवाई
एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जब तक विजय जोशी इस मामले में अपना स्पष्टीकरण नहीं देंगे, तब तक वे निलंबित रहेंगे। यह कार्रवाई संगठन की छवि और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।