पाली, 24 अगस्त | रावणा राजपूत समाज विकास समिति सोसायटी नगर ईकाई की ओर से रविवार को शहर स्तरीय द्वितीय प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सोसायटी रजिस्ट्रेशन जयपुर कॉ-ऑपरेटिव के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थी वर्ग अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है, ऐसे में मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए।”


