पाली | जिले में निर्माणाधीन चार मंजिला छात्रावास एवं समाज भवन के कार्य की प्रगति को देखकर श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति ने शुक्रवार को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। सेवा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र पीड़वा ने बताया कि पिछले दिनों सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर शिक्षा समिति की संस्थापक सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया गया था।
समिति संरक्षक भंवरलाल गुगरीयां दुदौड़, अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिगोला, सचिव ओमप्रकाश लूंजा पाली को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पीड़वा, उपाध्यक्ष बंशीलाल उमराणियां, सचिव राजेंद्र जोपिग, सहसचिव मधुसुदन बुढल, कोषाध्यक्ष पारसमल बुढ़ल, सदर कोषाध्यक्ष भवरलाल बैगड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 11 लाख रुपये का चेक भेंट कर संस्थापक सदस्यता ग्रहण की गई।
समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पीड़वा ने कहा कि शिक्षा के निमित्त दिया गया सहयोग पाली जिले की विश्वकर्मा मंदिर समितियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। इस अवसर पर शिक्षा समिति संरक्षक भंवरलाल गुगरीयां दुदोड़ और अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिंगोला ने निर्माणाधीन भवन की प्रगति और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
