thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

तो क्या होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

desk desk 26

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के साथ ही अब इस कपल के शादी करने के कयासों को और भी बल मिल गया है। परिणीति चोपड़ा की कजन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनास और अपनी प्यारी सी बेटी मालती के साथ अपने मायके आई हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के साथ ही अब इस कपल के शादी करने के कयासों को और भी बल मिल गया है। परिणीति चोपड़ा की कजन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनास और अपनी प्यारी सी बेटी मालती के साथ अपने मायके आई हैं।
parineeti chopra and raghav chadha going to marriage priyanka chopra reached with family
Priyanka Chopra

मुंबई |  लगता है बॉलीवुड की एक और हसीना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर कई तरह की चर्चाओं ने माहौल गरमाया हुआ है।

हालांकि, अभी तक परिणीति और राघव की ओर से ऐसा कोई भी बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों लगातार साथ में स्पोट हो रहे हैं।

इनकी नजदीकियों को देखते हुए कोई भी इनके शादी करने को लेकर ना नहीं कर सकता है।

अब तो परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ विदेश से भारत पहुंच गई है।

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के साथ ही अब इस कपल के शादी करने के कयासों को और भी बल मिल गया है।

परिणीति चोपड़ा की कजन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनास और अपनी प्यारी सी बेटी मालती के साथ अपने मायके आई हैं।

परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच सपरिवार प्रियंका का भारत लौटना कुछ और ही इशारा कर रहा है। 

एक और खास बात ये है कि नन्ही मालती को लेने के लिए उनके ननिहाल से पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंचा।

अब खबर है कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए ही इंडिया लौटी हैं। 

भले ही परिणीति और राघव ने अपनी शादी को लेकर मुंह बंद कर रखा हो, एक्टर और सिंगर हार्डी संधु ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

जी हां, सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने एक मीडिया में अपने इंटरव्यू के दौरान कपल को बधाई देते हुए कहा कि, हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।

शेयर करें: