जयपुर, 20 मार्च 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को झुंझुनूं-सीकर लोकसभा कलस्टर के साथ कौर कमेटी की बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान सरकार के मध्य यमुना जल समझौता हो गया है।
इससे शेखावाटी के लोगों को पीने का पानी तो मिलेगा ही साथ में सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध होगा। ये मोदी की गारंटी है जिसका शिलान्यास मोदी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी उसकी कार्यकाल में पूरा होता है। यमुना जल समझौते से झंुझुनूं, सीकर, चूरू और नीम का थाना जिले के लोगों को पेयजल समस्या का निदान होगा और शेखावाटी की धरती सोना उगलेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक शेखावाटी के लोगों को गुमराह किया और गरीब व किसान के साथ धोखा किया। शेखावाटी में पानी की समस्या को कांग्रेस नेताओं ने नजर अंदाज कर वोटों की खातिर केवल तृष्टीकरण की नीति पर कार्य किया।
कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान झूठे वादे करती है और मतदाताओं को गुमराह करने का कार्य करती है लेकिन अब कांग्रेसी नेताओं का झूठ सबके सामने आ गया। कांग्रेस पार्टी ने झूठ के दम पर राज किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसे में इस बार भी राजस्थान से 25 की 25 सीटों पर कमल खिलाना है।