चूरू | राजस्थान में विधानसभा चुनाव के रण में नेताओं के बीच जुबानी हमला लगातार बढ़ता जा रहा है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से राजस्थान का रूख किया और चुनावी रण में विपक्षी कांग्रेस पर तीखें जुबानी बाणों का हमला किया।
पीएम मोदी ने भाजपा नेता और प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ के लिए चूरू जिले के तारानगर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अब जब पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप का जुनून छाया हुआ है तो पीएम मोदी भी इसके रोमांच से कैसे पीछे रहने वाले थे।