चित्तौड़गढ़ | PM Narendra Modi Chittorgarh Rally: राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा ? इस सवाल को जानने के लिए लोगों में बेहद उत्सुकता है।
ऐसे में सोमवार को राजस्थान दौरे पर चित्तौड़गढ़ आए प्रधानमंत्री ने सबकुछ साफ कर दिया है।
पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ में सांवलियाजी से न सिर्फ प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर लिया बल्कि उन सभी लोगों को भी ये बता दिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में सीएम फेस का चेहर कमल का फूल होगा।
यहां विशाल जनसभा को संबांधित करते हुए पीएम मोदी ने साफ संदेश दे दिया है कि इस बार का चुनाव कमल के फूल पर लड़ा जाएगा। भाजपा की तरफ से कोई सीएम चेहरा नहीं होगा।