जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Govt) के खिलाफ ’नहीं सहेगा राजस्थान’ ('Nahi Sahega Rajasthan) महा अभियान चलाकर कांग्रेस (Congress) की मुश्किल बढ़ा रखी है।
इसी महाअभियान के तहत आज BJP राज्य सरकार के खिलाफ जयपुर में बड़ा प्रदर्शन कर रही है।
भाजपा नेता अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हुंकार भरते हुए सड़कों पर उतर गए हैं और सचिवालय का घेराव करने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को होने जा रहे सचिवालय के महाघेराव के जरिए इस आंदोलन ’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के समापन भी होगा।
