जालोर | जालोर जिले में चोरी की बढ़ती वारदातों के मामले में बिशनगढ़ पुलिस एवं जिला पुलिस स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। जालोर जिला स्पेशल टीम और बिशनगढ़ थाना पुलिस ने मिलकर चोरी की आधा दर्जन वारदातों का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस की बड़ी सफलता
एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, जालोर सर्कल क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सुने मकानों और मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जिले सहित कई अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदातें कबूल की हैं।