thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कांग्रेस-आप को मिल गया चुनावी मुद्दा, भाजपाईयों में भी हलचल

desk desk 23

गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल (ईआरसीपी) पर कुछ ऐसा बोल दिया कि ये सियासी मुद्दा बन गया है। जहां विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई हैं, वहीं भाजपाईयों में भी हलचल पैदा हो गई है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल (ईआरसीपी) पर कुछ ऐसा बोल दिया कि ये सियासी मुद्दा बन गया है। जहां विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई हैं, वहीं भाजपाईयों में भी हलचल पैदा हो गई है।
political ruckus on gajendra singh shekhawat viral video congress aap got election issues
gajendra singh shekhawat

जयपुर | विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। 

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जिसमें उन्होंने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल (ईआरसीपी) पर कुछ ऐसा बोल दिया कि ये सियासी मुद्दा बन गया है।

जहां विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई हैं, वहीं भाजपाईयों में भी हलचल पैदा हो गई है। 

क्योंकि, केंद्रीय मंत्री ने भाजपा राज न कहकर राजेंद्र राठौड़ का राज लाने की बात कह दी है। 

दरअसल, इस वीडियो में शेखावत से पार्टी का एक नेता ईआरसीपी के बारे में बात कर रहा है। 

जिस पर गजेंद्र सिंह कहते दिख रहे हैं कि- ईआरसीपी भी बना दूंगा। 46 हजार करोड़ दे दूंगा, आप तो राजेंद्र सिंह राठौड़ का राज बना दो, तुरंत लग जाएगा।

बस शेखावत के मुख से ये बात निकली और इंटरनेट पर वायरल हो गई। 

इस वीडियो में गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिहं जौनपुरिया और कई भाजपाई भी दिख रहे हैं। 

ये वीडियो रविवार को शेखावत के सवाईमाधोपुर के सर्किट हाउस का बताया गया है।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को मिल गया बड़ा मुद्दा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर छाया, वैसे ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को उनके और भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल गया।

राजस्थान कांग्रेस ने इसे शेयर कर केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी नेता गायत्री बिश्नोई ने भी इसे शेयर कर भाजपा की खिंचाई की है।

उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपाइयों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। जनता का पैसा दबा के फिर जनता पे ही राज करने के सपने।

शेखावत ने बीजेपी राज की जगह राजेंद्र राठौड़ का राज लाने की बात कहकर सियासी चर्चाएं छेड़ दी हैं। शेखावत ने राठौड़ को इशारों में मुख्यमंत्री का दावेदार बता दिया। अब तक बीजेपी के नेता मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने मजाक में ही सही, लेकिन राठौड़ को सीएम उम्मीदवार बता दिया।

कांग्रेस ने शेखावत पर निशाना साधा

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान कांग्रेस ने भी भाजपा और शेखावत पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की जनता के प्रति भाजपा की ये निकृष्ट और कुंठित सोच का प्रमाण है।

ईआरसीपी का काम रोकने और जनता से छल-कपट करने वाले शेखावत का ये ’हीन व हलका’ आचरण देखिए। 

आपको बता दें कि, संजीवनी स्कैम को लेकर पहले ही सीएम गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत में वैसे ही ठनी हुई है और अब एक और नया मुद्दा सामने आ गया है।

शेयर करें: