क्या कहा सीएम गहलोत ने ?
दरअसल, सीएम गहलोत ने शुक्रवार को भरतपुर जिले के सैंत में मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला था।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में 100 लोग मारे गए थे और देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री कर्नाटक में चुनाव कैंपेन कर रहे थे।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का यह धर्म बनता है कि यदि किसी भी राज्य में इस तरह की घटना हो जाए तो वो जनता के बीच पहुंचे।
लेकिन ये दुर्भाग्य रहा कि मणिपुर की किसी ने परवाह नहीं की और ये लोग बजरंगबली के नाम पर वोट मांगते रहे।
गहलोत ने कहा कि मणिपुर में सौ लोग मारे गए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री कर्नाटक में चुनाव कैंपेन में लगे रहे।
कर्नाटक में चुनाव जीतने के लिए बजरंगबली की जय हो कहकर वोट मांगते रहे।
आखिर इनको कर्नाटक में बजरंगबली ने सबक सिखा दिया कि कब तक मेरे नाम का दुरुपयोग करोगे।
अभी तो कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पोस्टर छपा है, आगे ट्रेलर भी आएगा
मुख्यमंत्री के इस बयान से विपक्षी भाजपा नेताओं के तेवर तीखे हो गए हैं।
सीएम गहलोत के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद बनी हुई सबसे भ्रष्टाचारी सरकार के विधायको ने लूट मचा रखी है। यही नहीं इनके ही विधायकों ने इनके ऊपर आरोप लगाए हैं।
अभी तो कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का पोस्टर छपा है, अब आगे ट्रेलर भी आएगा।