जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ तैयारियों में जुटी हुई है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बीकानेर जिले में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले भाजपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
शुक्रवार को भाजपा आलाकमानों ने बड़ा फैसला करते हुए प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रह्लाद जोशी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
