जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षियों के हमले और अपने ही नेताओं के तीखें बयानों से घिर रही सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बचाव किया है।
खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को दिखाते हुए कहा है कि, वे राजस्थान में आगामी चुनाव में अपनी पार्टी को जीताने में अपनी जी-जान लगा देंगे। खाचरियावास ने कहा कि मैंने अब उड़ते तीर लेना बंद कर दिया है और अपनी पूरी ताकत से कांग्रेस के लिए लड़ने का संकल्प लिया है।
भाजपा ने ठुकराया, तब कांग्रेस ने अपनाया
उन्होंने कहा कि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। जब भाजपा ने उन्हें हेलीकॉप्टर से धकेल दिया था तो सोनिया गांधी ने ही उन्हें संसद का टिकट दिया था।