नई दिल्ली | Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन में लगातार राजनेताओं के आने का सिलसिला जारी हैं जिससे इसका राजनीतिककरण होता नजर आ रहा है।
ऐसे में पहलवान बबीता फोगाट ने नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से दूर रखने का आग्रह किया है।
दिल्ली में चल रहे इस आंदोलन में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों डेरा जमाए बैठे हैं।
ऐसे में शनिवार यानि आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची।