हालांकि ये कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा पूरी तरह से निजी है।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस की ’भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने राजस्थान पहुंची थीं।
इंदिरा गांधी की मौसी का परिवार है यहां
दरअसल, जयपुर में इंदिरा गांधी की मौसी स्वरूप काटजू के परिवारजन निवास करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी भी जब जयपुर आते हैं तो अक्सर काटजू परिवार से मुलाकात करते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की बहन स्वरूप काटजू का परिवार जयपुर में निवास करता है।
ऐसे में जब भी गांधी परिवार का कोई भी सदस्य यहां विजिट पर आता है तो काटजू परिवार से मिलता है।
सीएम गहलोत से भी होगी मुलाकात
चुनावों से पहले प्रियंका गांधी का जयपुर दौरा बेहद खास माना जा रहा है। चाहे यह निजी ही क्यों न हो।
माना जा रहा है कि आज प्रियंका गांधी काटजू परिवार से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात कर सकती हैं।
हालांकि प्रियंका गांधी के इस जयपुर दौरे को अभी पूरे तरीके से निजी और पारिवारिक बताया जा रहा है।
सीएम गहलोत से प्रियंका की मुलाकात से ये साफ हो जाएगा कि यह कार्यक्रम निजी है या फिर राजनीतिक .....
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर भी काफी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही हैं।