नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रियंका कक्कड़ (Priyanka Kakkar) को अपना राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पाठक ने प्रियंका कक्कड़ को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाने की घोषणा की।
प्रियंका कक्कड़ पेशे से वकील हैं और लंबे समय से आप के साथ जुड़ी हुई हैं।
इसी के साथ वे राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सलाहकार भी हैं।