thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

वैभव का वादा, सुख-दुख में साथ रहूंगा, आज पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत स्वरूपगंज में

thinQ360 thinQ360 22

• आहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत का जनसंपर्क • कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज स्वरूपगंज में, पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल 

HIGHLIGHTS

  1. 1 • आहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत का जनसंपर्क• कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज स्वरूपगंज में, पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल 
promise of prosperity will be with me in happiness and sorrow today former chief minister gehlot in swaroopganj
vaibhaw gehlot in jalore district

जालोर, 29 मार्च | कांग्रेस के जालोर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी वैभव गहलोत ने शुक्रवार को आहोर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान 15 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें वैभव ने काम्बा, अजीतपुरा, शंखवाली, चूण्डा, निम्बला, भाद्राजून सहित 50 से अधिक गांवों के लोगों से मुलाकात की और संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया एवं उन्हें खुलकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। वैभव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने और जालोर को तरक्की की राह पर लाने के लिए उन्हें भेजा है। वैभव ने आमजन से वादा किया वे जालोर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ हर सुख-दुख में साथ खड़े नजर आएंगे।

वैभव शनिवार को पिण्डवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शरीक होंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा पिण्डवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्वरूपगंज में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद नीरज दांगी सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे।
 

भाजपा को फिर निशाने पर लिया

जनसंपर्क के दौरान वैभव गहलोत ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले 20 साल में भाजपा के सांसदों ने कोई काम नहीं कराया है। जालोर-सिरोही क्षेत्र के लोगों की रेलवे कनेक्टिविटी, जवाई बांध पुनर्भरण, माही-नर्मदा का पानी दिलाए जाने, ग्रेनाइट के परिवहन के लिए जालोर को हाइवे से जोड़ने सहित वर्षों पुरानी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जालोर अभी भी इसलिए उपेक्षित है, क्योंकि भाजपा सांसदों ने इस क्षेत्र के विकास की कोशिश ही नहीं की।  

जनता ने सराहा कांग्रेस सरकार का काम
वैभव ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें कई लोग मिले, जिन्होंने चिरंजीवी योजना का पूरा लाभ उठाया और आज वे स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। आज भी जालोर के लोग पिछली कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हैं। इस दौरान उनके साथ भंवरलाल मेघवाल, हेम सिंह शेखावत, सवाराम पटेल, सरोज चौधरी, उम सिंह राठौड़, महेंद्र गहलोत, प्रताप आंजणा, लीला राजपुरोहित, भोमा राम मीणा, धनाराम बावरी, कुशाल सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज स्वरूपगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल
कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में 30 मार्च को स्वरूपगंज में पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम दोपहर करीब 2.30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। अशोक गहलोत अगले दिन 31 मार्च को रेवदर में सुबह 11 बजे होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

शेयर करें: