thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

जीआईटीबी 2024 में भारत को ग्लोबल वेडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा |

thinQ360 thinQ360 22

तीन दिवसीय GITB का आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किया गया।

HIGHLIGHTS

  1. 1 जीआईटीबी 2024 का हुआ समापन 'बायर्स' और 'सेलर्स' दोनों नेटवर्किंग के अवसरों से संतुष्ट नजर आए मेजबान राज्य राजस्थान सहित 10 राज्यों की भागीदारी देश में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी में काफी हद तक
promote india as a global wedding tourism destination at gitb 2024
ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार का 13वें संस्करण

जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार के 13वें संस्करण का मंगलवार को सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में ट्रैवल ट्रेड के बीच उत्साह के साथ समापन हुआ। इसमें 'बायर्स' और 'सेलर्स' दोनों नेटवर्किंग के अवसरों से संतुष्ट नजर आए। यह संस्करण भारत को 'ग्लोबल वेडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में बढ़ावा देने के लिए समर्पित था। इस मेगा इवेंट में 52 देशों के कुल 242 प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स (FTO) फॉरेन बायर्स के रूप में शामिल हुए। 

भारत को 'ग्लोबल वेडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में बढ़ावा देने के लिए चर्चा

तीन दिवसीय जीआईटीबी(GITB) का आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा किया गया। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (RATO) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एसोसिशंस का सहयोग प्राप्त था।

मार्ट की सफलता के बारे में राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि जीआईटीबी(GITB) सक्रिय 'बायर्स' और 'सेलर्स' को आकर्षित करने में बेहद सफल रहा है। दो दिनों के दौरान 10,000 से अधिक पूर्व-निर्धारित बी2बी बैठकें आयोजित की गई।

मेजबान राज्य राजस्थान सहित 10 राज्यों की भागीदारी से पता चलता है कि मार्ट ने पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। मार्ट में भाग लेने के लिए 52 देशों से 242 एफटीओ(FTO) आए। जीआईटीबी(GITB) का यह संस्करण विशेष रूप से वेडिंग्स(weddings) को बढ़ावा देने के लिए समर्पित था, जिसके परिणामस्वरूप नेटवर्किंग सार्थक रही। 

FICCI टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी, चेयरमैन, दीपक देवा ने कहा कि ग्रेट इंडियन ट्रैवल(Great Indian Travel) बाज़ार के इस संस्करण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह मार्ट देश में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इस वर्ष भी बायर्स (टूर ऑपरेटर) और सेलर्स (पर्यटन उत्पादों के मालिक) के बीच इंटरैक्टिव नेटवर्किंग(interactive networking) देखी गई। ट्रैवल ट्रेड प्रोफेशनल्स ने मीटिंग्स में विचारों का आदान-प्रदान किया और नए व्यावसायिक अवसर तलाशे।

फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR) और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR) के अध्यक्ष, कुलदीप सिंह चंदेला ने कहा कि जीआईटीबी(GITB) जैसे आयोजनों से इनबाउंड टूरिज्म(inbound tourism) को बढ़ावा मिलता है। इससे फुटफॉल(footfall) में वृद्धि होती है। देश में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी में काफी हद तक सुधार से भारत पर्यटन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास के लिए तैयार है। दो दिवसीय बी2बी इंटरैक्शन(interaction) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) के महासचिव, गज सिंह अलसीसर ने कहा कि GITB 'स्टैंड-अलोन' होटलों के लिए एक उत्कृष्ट नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म रहा है, जहां फॉरेन बायर्स के साथ बातचीत और एक ही मंच पर सभी हितधारकों से मिला जा सकता है। चिन्हित बायर्स के साथ, GITB की देश में आयोजित अन्य मार्टों की तुलना में खास पहचान है। यहां सेलर्स चुन सकते हैं कि वे किन पार्टियों से जुड़ने में रुचि रखते हैं और उसी के अनुसार अपनी बैठकें पूर्व-निर्धारित करते हैं।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) के प्रेसिडेंट, महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मार्ट में आए बायर्स के लिए फैम (फैमिलियराइजेशन) टूर्स(Tours) भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कुल 95 टूर ऑपरेटर्स शामिल हो रहे हैं। इस टूर में तीन यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं- जयपुर-बूंदी-उदयपुर-देवगढ़-जयपुर; जयपुर-सरिस्का-रणथंभौर-जयपुर और जयपुर-जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर। फैम टूर बुधवार (8 मई) को सीतापुरा में नोवेटेल कन्वेंशन सेंटर से सुबह 8.30 बजे शुरू होगा।

शेयर करें: