जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की और से आज 20 सितंबर 2024,शुक्रवार सुबह 11.00 बजे भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल एवं हिंसक बयानबाज़ी के विरोध में कलेक्ट्रेट जालोर के सामने जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृव में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए एवम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम भाजपा के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया की भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान एवं अभद्र टिप्पणीया की जा रही है, ये घिनौने हमले भारत के राजनीतिक विमर्श को विषाक्त करने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को खतरे में डाल रहे है।