Jaipur | दक्षिण भारतीय सिनेमा में नयनतारा का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय से 'लेडी सुपरस्टार' का खिताब अर्जित किया है। नयनतारा न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी सादगी और व्यक्तित्व से भी लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं।
नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ। एक मलयाली परिवार में पली-बढ़ी नयनतारा ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई केरल से पूरी की।

2003 में मलयालम फिल्म 'मनासीनाक्करे' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई।
