लगता है ये कपल अपनी शादी को रॉयल अंदाज में यादगार बनाना चाहते है।
दरअसल, एक्ट्रेस परिणीति हाल ही में झिलों की नगरी उदयपुर में अपने परिवार के साथ स्पॉट हुई हैं।
जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, परिणीति और राघव राजसी अंदाज में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
अक्सर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और राजनीतिक जगत के सितारे भी शादी के लिए राजस्थान को सबसे अच्छा डेस्टिनेशन मानते हैं।
यहां कई फिल्मी हस्तियों ने सात फेरे लिए है। बॉलीवुड की चार्मिंग गर्ल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ही नहीं, बल्कि सिद्धार्थ महल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी राजस्थान को ही शादी के लिए चुना था।
जनाब इनको छोड़ि खुद परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी भी राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में हुई थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा भी राजसी ठाठ-बाट के मूड में हैं।
बता दें कि, परिणीति शनिवार को परिवार के साथ उदयपुर पहुंचीं थी।
यहां परिणीति लीला पैलेस में ठहरी थीं तो वहीं, उनका परिवार उदयविलास में रुका था।
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली थी।