Jaipur | कांग्रेस के राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने का मुद्दा देश में गरम है। राजस्थान में कांग्रेस की ओर से इसकी शुरूआत की गईए बीजेपी इस गेम पर खेल रही है।
इसके राजस्थान में इतिहास को देखें तो वर्ष 1952 में पहली विधानसभा में जीतकर आए राम राज्य परिषद के कुंवर तेज सिंह बागावास और महारावल संग्राम सिंह की सदस्यता रद्द की गई थी।
उस वक्त अधिकांश रजवाड़ों के लोग जीते थे और कई लोग दल बदलकर कांग्रेस में चले गए थे। जिन्होंने नहीं बदले, उन पर यह प्रेक्टिस आजमाई गई।
कुंवर तेज सिंह और संग्राम सिंह पहली विधानसभा में आमेर ए और आमेर बी सीट से विधानसभा पहुंचे थे। तेज सिंह ने शराब बंदी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में रखा था।