जयपुर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को राजस्थान के मानगढ़ धाम आ रहे हैं। इस रैली में अभी तक यह संशय बना हुआ है कि सीएम वर्चुअली जुड़ेंगे या उनके पैरों की चोट ठीक हो जाएगी। राहुल गांधी आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर एक सभा को संबोधित करने के लिए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएंगे। उनके आने से ज्यादा चर्चा सीएम गहलोत के उस रैली में शामिल होने को लेकर है।
कांग्रेस बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में इस विशाल बैठक की तैयारी कर रही है और इस आयोजन को आदिवासी क्षेत्रों में पार्टी द्वारा राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि
मानगढ़ धाम में सभा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मानगढ़ धाम आदिवासियों की आस्था का केंद्र है और कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासियों को जुटाकर अपनी ताकत दिखाना चाहती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का इस दौरे को लेकर कहना है कि ''हम विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर 9 अगस्त को मानगढ़ धाम में एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक के लिए राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा गया था. प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि उन्होंने इसे मंजूरी दे दी है।"