thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राहुल गांधी बोले- नफरत की दुकानें बंद मोहब्बत की खुली, अब 5 वादें करने हैं पूरे

desk desk 20

राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है। इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस  कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है। इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस  कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई। 
rahul gandhi spoke poor people defeated crony capitalists in karnataka
Rahul Gandhi

बेंगलरु | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी कर ली है।

यहां पीएम मोदी और शाह की सियासी रणनीति फेल हो गई है। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस की बड़ी जीत को देखते हुए राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है।

राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है।

इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस  कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई। 

इसी के साथ राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ थी। कर्नाटक ने ये बता दिया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है।

अब हम उन पांच वादों को पहले दिन पहली ही कैबिनेट में पूरा करेंगे जो हमने चुनावों से पहले किए थे।

आपको बता दें कि, कर्नाटक में कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 137 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 62 सीटों के आस-पास सिमटती नजर आ रही है।

इसके साथ ही जेडीएस भी अच्छा परिणाम दे रही है और उसके खाते में अभी तक 21 सीट आती दिख रही है। 

ये भी बताते चले कि राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की आवश्यकता है।

ऐसे में राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी इस जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है।

सीएम गहलोत का भी रहा है बड़ा योगदान

गौरतलब है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

सीएम गहलोत कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जिस भी क्षेत्र में पहुंचे और प्रचार किया वहां कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 

इसके साथ कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हम जीत गए हैं और अब हमें काम करना है। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता।

शेयर करें: