जयपुर | Rahul Gandhi Jaipur Visit: शनिवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया।
इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी मोहब्बत की दुकान खोली और कार्यकर्ताओं और नेताओं को नया मंत्र दिया।
राहुल ने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, यहां दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ शांत बैठे हुए हैं।
ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है।