सांचौर | नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की विभिन्न टीमों ने सांचौर, सुमेरपुर, जोधपुर, और जयपुर स्थित आयुक्त के कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई।
मामले की जानकारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि योगेश आचार्य, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद सांचौर, ने भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये से अधिक है।