जयपुर | राजस्थान विधानसभा में चुने गए विधायकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ताकि वे विधिक तरीके से अपने मुद्दों को उठा सकें।
विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए एक दिवस का प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः साढ़े दस बजे विधानसभा में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।
समापन समारोह शाम 4 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति होगी।
देवनानी ने बताया कि प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम, सदन में आचरण तथा संसदीय परम्पराएं विषय पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह विधायकों को जानकारी देंगे।