Jaipur | सतीश पूनिया की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से विदाई के बाद अब राजस्थान भाजपा में नए समीकरणों ने जन्म लिया है.
बताया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की भी अब राजस्थान से विदाई होने वाली है और चुनाव से पहले जिस टीम ने गुजरात में काम किया था वह टीम राजस्थान आकर काम करेगी.
यही नहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को भी बदला जाना तय माना जा रहा है।
यही नहीं पार्टी सभी तरह की एंटी इंकबेंसी खत्म करना चाहती है। ऐसे में युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा पर भी गाज गिर सकती है।