जयपुर | भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बड़े बदलाव करते हुए सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है तो वहीं, ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजस्थान में विधानसभा चुनावों से भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ही सियासी खेल खेलते हुए सभी को चौंका दिया है।
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद से सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश (सीपी) जोशी को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से सीपी जोशी की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया गया है।
