जयपुर, 21 मार्च 2024 | भारतीय जनता पार्टी क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक लोकसभा क्षेत्र जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण और दौसा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित हुई, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के आगे दीप प्रज्वलित कर हुई।
सीपी जोशी ने कहा देश को तीसरी बार फिर मोदी सरकार की जरूरत है क्योंकि मोदी ने देश को सम्मान दिलाया, गरीबों को अधिकार दिलवाया, किसानों को सम्मान दिलाया, विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के देश के लिए देखे गए सकारात्मक सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता देश के हित के लिए कार्य करता है कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है। शर्मा ने कहा 2014 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र की सरकार में देश ने नित नई ऊंचाइयों को छुआ है। लगातार ऐतिहासिक कार्य हुए।

