thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान, 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे सीएम

thinQ360 thinQ360 24

जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चैक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चैक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।
rajasthan budget session

राजस्थान विधानसभा में आज पेश होने वाले बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरुआती 6 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे। इसी बीच विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया। 

पुराना बजट पढ़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विट किया, उन्होंने लिखा "जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चैक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।"

स्पीकर सीपी जोशी ने कहा - जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सदन में आज जो कुछ घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम ने जो भाषण दिया है, वह ठीक नहीं होगा। आज की घटना से आहत हुए हैं। मानवीय भूल होती रहती है। इस पूरी कार्यवाही को सदन से बाहर किया जाता है।

 नेता प्रचतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का सदन में आरोप  

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कुछ मिनट तक गलत पढ़ने के बाद तीसरे व्यक्ति ने आकर बताया कि गलत पढ़ रहे हैं। बजट लीक हुआ है, बजट गोपनीय होता है और इसकी कॉपी सीएम के अलावा किसी दूसरे के पास कैसे पहुंच गई। सीएम को तीसरे आदमी ने आकर बताया, यह बजट किसी तीसरे व्यक्ति को कैसे मालूम पढ़ा। सदन का मान रखना चाहते हैं तो इस बजट को दूसरे दिन अलग से पेश किया जाए। आज की घटना से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।

शेयर करें: