नई दिल्ली | राजस्थान के मामले को लेकर कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच लंबी चर्चा शाम से जारी है। रंधावा को जयपुर जाना था लेकिन उन्हें बीच ही में दिल्ली पहुंचने के आदेश हुए। दिल्ली में वेणुगोपाल के साथ चर्चा के बाद देर रात जयपुर पहुंचेंगे। रंधावा दो दिन के लिए कोटा और भरतपुर सम्भाग का दौरा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के लंबित फैसले को लेकर कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। 25 सितम्बर को अलग विधायक दल बैठक बुलाने के मामले में तीन नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही पर भी फैसला होना है।
कांग्रेस हाईकमान जल्द राजस्थान को लेकर फैसला ले सकता है। राजस्थान कांग्रेस को लेकर 24 अकबर रोड राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में जयपुर जा रहे कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिल्ली बुलाया गया है।
बैठक कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और रंधावा के बीच चल रही बताई इस बैठक की मॉनिटरिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे कर रहे हैं।