जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023) की तारीख तय हो चुकी है अभी तक दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। टिकट की दावेदारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में खींचतान देखी जा सकती है।
इसी बीच बीजेपी ने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है इसके बाद पार्टी के अंदर ही गहमागहमी का माहौल है। पार्टी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले हैं जिनमें कई नए चेहरे भी शामिल किए हैं।
सुत्रों की माने तो पार्टी विधायकों को काम के आधार पर टिकिट दे रही है और नए चेहरों को मौका दे रही है। पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे समर्थकों को टिकट नहीं मिले है।
चर्चा है कि दूसरी लिस्ट भी वसुंधरा राजे समर्थक नेताओं के होश उड़ा सकती है। क्योंकि सबसे ज्यादा मारामारी जयपुर की सीटों को लेकर है।