thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
वीडियो

राज्य सरकार महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कटिबद्ध है - दिया कुमारी

thinQ360 thinQ360 19

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी है जिनका समग्र विकास किए जाने के लिए राजस्थान और केंद्र सरकार प्रतिबद्ध हैं।

rajasthan finance minister diya kumari about budget of rajasthan

जयपुर - उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी है जिनका समग्र विकास किए जाने के लिए राजस्थान और केंद्र सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य के बजट में और आगे भी सभी के सुझावों को शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल की है।

दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश और प्रदेश की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार राज्य में महिलाओं का उत्थान करने के लिए राज्य सरकार सशक्त योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला वित्त मंत्री होने के नाते राज्य के बजट में महिलाओं का विशेष तौर से ध्यान रखा जाएगा।

दिया कुमारी ने महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिनिधियों का आवाहन किया कि वे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत हैं, इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र और दूर दराज की महिलाओं तक राज्य सरकार की बेहतरीन योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी को पहुंचाए। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी लाभान्वित हो सकेंगी जिससे प्रदेश का तीव्र गति से विकास होगा।

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इससे पहले गुरुवार को ही मुख्यमंत्री कार्यालय में युवा एवं खेल विषय पर बजट पूर्व संवाद में खेल प्रतिभाओं, कोच, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों, युवा एवं स्टार्टअप उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय लोगों से बजट से जुड़े सुझाव लेकर सरकार के कामकाज की दिशा तय करने की अभिनव पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रदेश में सहभागी सरकार के माध्यम से प्रभावी सुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा लगातार प्री बजट बैठकें अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ की जा रही हैं, यह मुझे लगता है कि पहली बार हुआ है। एक सहभागी सरकार का यह बहुत बड़ा कदम है और यह राजस्थान के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जितने भी सुझाव आए हैं, उन्हें बजट में शामिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

युवा और खेल जगत के लिए इस बजट में बेहतर प्रयास किए जाने का आश्वासन देते हुए दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का फोकस स्पोर्ट्स और यूथ पर कितना है, यह हमें पता है। स्पोर्ट्स की फिल्ड में जो प्रगति हमारे देश ने की है, उसे देखते हुए हम भी उसी दिशा में प्रयास करेंगे और 2047 के विजन के अनुसार विकसित भारत और विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

शेयर करें: